निर्माता प्रदीप सिंह कृत भोजपुरी फिल्म “नमस्ते सासू जी” का फर्स्ट लुक आउट

Table of Content

मुंबई: मैड्ज मूवी प्रस्तुत और वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म “नमस्ते सासू जी” का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है।

यह फिल्म सामाजिक परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण होने वाला है। निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि फिल्म की कहानी ही इसकी यूएसपी है, जिसमें भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं ने अपना योगदान दिया है।

इस फिल्म को काली प्रसाद सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है।

अभिनेत्री यामिनी सिंह ने बताया:

“यह फिल्म महिला प्रधान कहानी पर आधारित है। इसकी केंद्रीय भूमिकाओं में महिलाओं का अपीरियंस बेहद महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके यह फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल है। इसमें मेरी भूमिका भी बेहद अलग है और मैं ऐसे निभाने के लिए खूब मेहनत की है। उम्मीद करती हूं कि भोजपुरी के दर्शकों ने मुझे अब तक जिस तरह से प्यार दिया है उससे भी ज्यादा प्यार मुझे इस फिल्म के जरिए मिले।”

फिल्म के बारे में:

  • निर्माता: प्रदीप सिंह, समीर आफताब, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह
  • निर्देशक: काली प्रसाद
  • कहानी: सभा वर्मा
  • संगीतकार: ओम झा
  • गीतकार: प्यारे लाल यादव, डॉक्टर कर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्म हिंदुस्तानी और संतोष कुमार उत्पाती
  • छायांकन: मनोज सिंह
  • पीआरओ: रंजन सिन्हा
  • कोरियोग्राफर: कानू मुखर्जी
  • एक्शन: श्रवण कुमार
  • कलाकार: गौरव झा, देव सिंह, यामिनी सिंह, डिम्पल सिंह, अनिता रावत, वीणा पाण्डेय, अनूप अरोड़ा, बालेश्वर और अवधेश मिश्रा

यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

Tags :

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Popular News

Recent News

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit.

© 2025 newsus. All Rights Reserved by BlazeThemes.