राम मंदिर का अक्षत निमंत्रण के दौरान जयपुर में राम भक्तों का अपमान, कांग्रेस नेता की गुंडागर्दी, महिलाओं के साथ की अभद्रता

Table of Content

जयपुर: कृष्णा कुंज विलास झोटवाड़ा जयपुर में राम भक्तों और राम मंदिर का अपमान, कांग्रेस के पाले हुए बदमाशों ने की गुंडागर्दी, महिलाओं के साथ अभद्रता

जयपुर के कालवाड़ रोड स्थित कृष्णा कुंज विल्लाज में अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूरे जयपुर में वितरित किए जा रहे पीले चावल के लिए आए राम भक्तों की टोली और राम सेवा समिति के सदस्यों का कांग्रेस के पाले हुए बदमाशों ने अपमान किया और उन्हें दुत्कार कर भगा दिया। इस घटना से पूरी कॉलोनी का माहौल खराब हो गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को समिति के सदस्यों ने इन पीले चावलों को वितरित करना शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस के पाले हुए बदमाशों ने समिति के सदस्यों और राम भक्तों से विवाद किया। बदमाशों ने राम भक्तों को धमकाया और उन्हें भगा दिया।

घटना के बाद पूरी कॉलोनी में आक्रोश फैल गया। कॉलोनी के अन्य निवासियों ने कांग्रेस के पाले हुए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सोसायटी के अध्यक्ष जगदीश चौधरी कांग्रेस के नेता हैं। वह खुद को कांग्रेस का नेता बताते हैं और राहुल गांधी, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नाम पर कॉलोनी के लोगों को, शासन, प्रशासन को डराता और धमकाता है।

इस घटना से कॉलोनी के लोगों में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पाले हुए बदमाशों ने राम भक्तों का अपमान किया है। उन्होंने इस घटना की निंदा की है और कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद एक कॉलोनी निवासी ने बताया कि, “हमारे कॉलोनी में अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीले चावल वितरित कर रहे थे। तभी कांग्रेस के पाले हुए बदमाशों ने उनसे विवाद किया। बदमाशों ने समिति के सदस्यों और राम भक्तों को धमकाया और उन्हें भगा दिया। इस घटना से पूरी कॉलोनी में आक्रोश फैल गया है”

एक अन्य कॉलोनी निवासी ने बताया कि, “जगदीश चौधरी कांग्रेस के पाले हुए बदमाश हैं। वह खुद को कांग्रेस का नेता बताते हैं और राहुल गांधी, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नाम पर कॉलोनी के लोगों को, शासन, प्रशासन को डराता और धमकाता है। इस घटना से हम सभी बहुत दुखी हैं।”

कॉलोनी निवासियों ने बताया कि जगदीश चौधरी उर्फ जग्स एक आपरधिक प्रवृति का आदमी है। वह आये दिन कॉलोनी में बदमासिया करता रहता है। हाल ही में चुनाव के दौरान दैनिक भास्कर की खबर से पता चला कि सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के सुशीलपुरा स्थित वार्ड नंबर-45 में वोटिंग के दौरान हंगामा हुआ था। भाजपा कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने आरोप लगाया था कि साथी कार्यकर्ताओं के साथ वोटिंग की पर्चियां बांट रहे थे। उसी दौरान जबरन गाड़ी में डालकर किडनैप करने की कोशिश की।

दीपक शर्मा ने बताया- हंगामा होने पर साथियों के साथ विरोध में आए लोगों को देखकर कांग्रेस के लोग अपनी गाड़ी में बैठकर भाग निकले। मारपीट कर उसे किडनैप करने वाले मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का भांजा दुष्यंत सिंह चुंडावत और जगदीश चौधरी उर्फ जग्स भी शामिल था।

इस घटना के बाद कांग्रेस पर राम भक्तों और राम मंदिर का अपमान करने का आरोप लगा है। कांग्रेस ने इस घटना की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Tags :

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Popular News

Recent News

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit.

© 2025 newsus. All Rights Reserved by BlazeThemes.